फर्जी बैंक में पैसा डबल करने के नाम से भोले भाले गांव वालों को फंसा कर की गई पैसे की वसूली और फरार हो गए
यह पूरा मामला बेलतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बाम्हू का है जहां एक नकली डायरेक्टर के द्वारा फर्जी बैंक सखी सहेली के नाम से एजेंट बनकर देव कुमारी सूर्यवंशी ने डायरेक्टर हेमलता साहू के साथ मिली भगत से गांव वालों को पैसा डबल करने के नाम से झांसे में लेकर महीना ₹100 के हिसाब से तीन-चार साल जमा करवाने के बाद ना बैंक का पता है ना डायरेक्ट हेमलता का गांव की ही रहने वालीने देव कुमारी सूर्यवंशी के ऊपर भरोसा इसलिए किया कि वह उसी गांव की रहने वाली है हम बता दे देव कुमारी सूर्यवंशी के द्वारा बेलतरा क्षेत्र के कम से कम 18 से 20 गांवों के लोगों से ऐसा ही पैसा डबल करने के नाम से भारी रकम का गमन किया गया है। आज बाम्हू ग्राम पंचायत के लोगों ने हमारे चैनल के माध्यम से अपना दुख कहा कि या तो उनका जो पैसा जमा है उसे वापस कर दिया जाए अन्यथा फिर गांव वालों के द्वारा थाने का सहारा लिया जाएगा।
डायरेक्टर हेमलता साहू के द्वारा सीपत मसूरी के क्षेत्र में गांव वालों को एजेंट बनकर फर्जी बैंक के माध्यम से ठगी की आज गरीब मजदूर अपने पैसो के लिए भटक रहे हैं