Headlines

अग्रवाल स्ट्रक्चर सिलपहरी फिर विवादों में, मजदूर की मौत पर उठे सवाल

सिलपहरी स्थित अग्रवाल स्ट्रक्चर में एक मजदूर की मौत का मामला सामने आने के बाद कंपनी की कार्यप्रणाली और मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार हार्दिकला निवासी 40 वर्षीय राकेश लहरे की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले को हादसा बताया जा रहा है, जानकारी के अनुसार मृतक कंपनी का पुराना कर्मचारी रहा है और जहां पर हादसा बताया जा रहा है वहां पर किसी भी कर्मचारी को जाने पर निषेध था फिर मृतक के साथ वहां पर हादसा कैसे हुआ यह भी एक जांच का विषय है मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने कंपनी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।

आरोप है कि कंपनी में कार्यरत मजदूरों के लिए पर्याप्त सेफ्टी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। साथ ही मजदूरों के बीमा और पंजीयन को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी दावा किया जा रहा है कि परिवार को करीब 15 लाख रुपये की राशि देकर मामले को शांत करने का प्रयास किया गया।

अब सवाल यह है कि आखिर हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है? क्या कंपनी में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था? क्या मृतक मजदूर का बीमा और पंजीयन कराया गया था? इन तमाम सवालों को लेकर निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग उठ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *