लड़की वालों के तरफ से झुठी परिपोर्ट दर्ज करना
*
मस्तूरी।* ग्राम पंचायत इटवा निवासी देव प्रसाद केवट से जुड़ा वैवाहिक विवाद सामने आया है। परिजनों के अनुसार, करीब एक महीने पहले देव प्रसाद केवट की दूसरी शादी हुई थी, देवप प्रसाद केवट ने समाज के सामने मल्हार में लड़की वालों को शर्त के अनुसार₹50000 नगद राशि समाज के लोगों के सामने लड़की वालों को दिया गया लेकिन शादी के महज चार दिन बाद ही महिला अपने जीजा के साथ चली गई। इसके बाद महिला के परिजनों ने उल्टादेव प्रसाद और उसके परिवार पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मस्तूरी थाने में मामला दर्ज कराया है। वहीं, देव प्रसाद केवट और उसके परिवार का कहना है कि उन्हें इस पूरे मामले में गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। परिवार ने महिला और उसके जीजा के बीच मिलीभगत होने की आशंका जताई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
आर्थिक रूप से कमजोर देव प्रसाद और उसके परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। अब इस मामले में पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
कमलगर्ग की रिपोर्ट