Headlines

नवनियुक्त तीन एल्डरमैनो की नियुक्ति एवं शपथ ग्रहण समारोह

बिल्हा नगरपंचायत में शासन व्दारा तीन नव नियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में नगर पंचायत के सांस्कृतिक भवन बिल्हा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक एवं छत्तीसगढ़ क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी उपस्थित रहे नगर पंचायत अध्यक्ष वंदना जेंड्रे उपाध्यक्ष सतीश शर्मा सभापति मोहन ढोरिया एवं नगर पंचायत अधिकारी एवं कर्मचारी तथा भाजपा के पार्षद गण आमंत्रित सदस्य जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमार कौशिक पुनीता डहरिया देवेंद्र कौशिक नरेश मंगल सुरेश मंगल विष्णु बिंदल केवल राजपाल बहादुर राजपाल गुरुवचन सव न्नी महेश माकीजा सोमेश तिवारी कोमल ठाकुर एवं नगर के गण मान्य नागरिकों के समक्ष, कार्यक्रम की शुरुआत अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) बिल्हा द्वारा नव नियुक्त एल्डरमैन अभय अग्रवाल, श्रीमती विश्वासा मानिकपुरी एवं संदीप सलूजा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने नव नियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएँ एवं बधाइयां देते हुए उनसे नगर के विकास, जनहित स्वच्छ प्रशासन और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की। नव नियुक्ति एल्डरमैनों ने भी सर्वांगीण विकास नागरिक सुविधा के विस्तार तथा जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी निष्ठा भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *