Headlines

पंजाबी महिला समिति द्वारा सावन महोत्सव का आयोजनबिल्हा

में पंजाबी महिलाओं समिति द्वारा सावन महोत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन पुराना बस स्टैंड में स्थित होटल प्रीत में किया गया। कार्यक्रम में महिलाएं रेनबो की तर्ज़ में रंग बिरंगी परिधानों में सज संवर के पहुंची सावन की हरियाली और भारतीय संस्कृति की झलक से पूरा वातावरण आनंदमय हो उठा कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती स्वर्ण कौर सलूजा व
रश्मित कौर सलूजा द्वारा किया गया प्रीति कौर सलूजा ने एंकर के तौर पर भूमिका निभाई कार्यक्रम में कुर्सी दौड़ विथ ट्विस्ट व अंब्रेला गेम रखा गया तथा विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, प्रथम स्थान मनजीत कौर बग्गा व शिल्पी राजपाल द्वितीय स्थान पायल छाबड़ा और हरप्रीत कौर सलूजा ने प्राप्त किया जिनमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में सदस्यों की ग्रैड एंट्री के तौर पर कराई गई जिसमें रीमा छाबड़ा व ऊषा सवन्नी बड़े ही रोचक तरीके से एंट्री ली अंत में पायल छाबड़ा को रेनबो रानी का खिताब प्राप्त हुआ महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएँ दीं और आपसी प्रेम, सौहार्द तथा एकता का संदेश दिया। यह आयोजन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक मेल-जोल और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा अंततःरश्मित कौर सलूजा के द्वारा सभी का धन्यवाद कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *