बिल्हा में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की बिल्हा (403) स्थित शाखा के नवीन सर्वसुविधायुक्त परिसर का दिनांक 18/12/2025 गुरुवार को विधिवत उद्घाटन बैंक माननीय अध्यक्ष्य महोदय श्री विनोद अरोरा द्वारा किया गया । यह शाखा बिल्हा के मध्य प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र में स्थित है, जो क्षेत्रीय जनता को आधुनिक बैंकिंग सुविधाएँ उपलब्ध कराएगी ।
इस अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सुरेश कुमार सिंह राजपूत, शाखा प्रबंधक श्री आयुष चंदेल तथा अन्य सेवायुक्त और बड़ी संख्या में ग्राहक एवं उपभोक्तागण उपस्थित रहे ।
अध्यक्ष्य महोदय ने बैंक ग्राहकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस नवीन परिसर के शुभारंभ के साथ बैंक ने वित्तीय समावेशन के मिशन को मजबूती प्रदान करने और स्थानीय व्यवसायिक गतिविधियों को सहयोग देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है एवं यह शाखा ग्राहकों को डिजिटल और पारंपरिक दोनों प्रकार की सुविधाएँ उच्च गुणवत्ता के साथ प्रदान करेगी, उनके द्वारा बैंक के विभिन्न ऋण योजनाओं जैसे KCC, PM सूर्य घर योजना, आवास ऋण, SME ऋण, व्यक्तिगत ऋण, कार ऋण आदि के बारे में ग्राहकों से चर्चा की गई साथ ही बैंक की विभिन्न जमा योजनाओं जैसे FD, RD SIP, आकर्षक जीवन बीमा पालिसी, दुर्घटना बीमा पालिसी, APY आदि की जानकारी प्रदान की गई । बैंक की यह पहल क्षेत्रीय आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी इस अवसर पर नगर के गण मान्य नागरिक|राकेश शर्मा अशोक वर्मा ऋषि गुरुजी मोनू बग्गा इंद्र कुमार गुप्ता हरीश जैसवानी विनय गुप्ता शुभम अग्रवाल जलेश्वर कौशिक गोविंदराम चंगलानी हरीश गुप्ता पत्रकार कमल गर्ग पत्रकार प्रीति सोनी आदमी उपस्थित है
