वरिष्ठ साहित्यकार केदार दुबे लोक साहित्य कला सम्मान से अलंकृत हुए

बिल्हा – छेरछेरा के पावन पर्व पर अहीर नृत्य कला परिषद् देवरहट जिला-मुंगेली द्वारा आयोजित भव्य कला एवं छेरछेरा महोत्सव में साहित्य जगत की प्रमुख विभूति और बिल्हा के वरिष्ठ साहित्यकार व सुप्रसिद्ध गीतकार केदार दुबे को उनके विशिष्ट साहित्यिक अवदान के लिए लोक साहित्य कला सम्मान से सम्मानित किया गया।
महोत्सव के दौरान आयोजित गरिमामय समारोह में परिषद् के पदाधिकारियों और गणमान्य अतिथियों द्वारा श्री दुबे को साहित्य के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक समर्पण और उत्कृष्ट सृजन के लिए प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
उल्लेखनीय है कि केदार दुबे ने अपनी रचनाओं और गीतों के माध्यम से क्षेत्रीय कला व संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दी है। उनकी इस उपलब्धि पर बिल्हा क्षेत्र के साहित्यकारों, जनप्रतिनिधियों और आम जनमानस में हर्ष की लहर है। इनके इस सम्मान के लिए केशव वर्मा, अजय शर्मा, कलेश्वर साहू, विवेक तिवारी, राजेश चौहान, राजेश यादव, गुलाब सिंह साहू, बलदाऊ सिंह श्याम, धर्मेंद्र ठाकुर व बिल्हा नगरवासियों ने बधाई दी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि केदार दुबे का सम्मान न केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि यह संपूर्ण बिल्हा क्षेत्र की साहित्यिक विरासत का गौरव है।
इस अवसर पर अहीर नृत्य कला परिषद् अध्यक्ष डॉ मंत राम यादव व सदस्यों ने केदार दुबे के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में युवा रचनाकारों को निरंतर नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *