महाशिवरात्रि पर जिला पंचायत सदस्य अनिता राजेन्द्र शुक्ला ने किया शिव रुद्राभिषेक।

बिल्हा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जगह – जगह शिवालयो मे सुबह से लेकर मध्य रात्रि तक शिवभक्तो का ताँता लगा रहा व शिवालय हर हर महादेव, ॐ नमः शिवाये से गुंजामान रहा, इसी कड़ी ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत 04 की सदस्य श्रीमती अनिता शुक्ला व कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला ने मोहभट्ठा (बिल्हा) स्थित प्रसिद्ध स्वयं – भू भुवनेश्वर महादेव का दर्शन लाभ लेकर मदकुद्वीप मे श्री शिव रुद्राभिषेक, श्रृंगार, पूजन कर उपस्थित समस्त जन सहित क्षेत्रवासियो को बाबा भोलेनाथ के महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए खुशहाली की कामना किये तथा क्षेत्र से आए हुए जानताओ से मुलाकात की पूजा अर्चना कर पंडित जी से आशीर्वाद प्राप्त किये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *