ब्लॉक पत्रकार संघ बिल्हा की बैठक संपन्न


बिल्हा । स्थानीय विश्राम गृह में ब्लॉक पत्रकार संघ बिल्हा की महत्वपूर्ण विषयों को लेकर बैठक आयोजित की गई थी जिसमें संगठन से जुड़े आसपास क्षेत्र के भी सदस्यों ने हिस्सा लिया ।बैठक की अध्यक्षता विनोद वर्मा ने की सभी सदस्यों ने संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए अपने-अपने सुझाव दिए । संरक्षक योगेश शर्मा के द्वारा सभी को ब्लॉक पत्रकार संघ बिल्हा का आई कार्ड पहनाकर सदस्यों का सम्मान किया गया । श्री वर्मा ने सभी का आभार जताते हुए बताया कि हमारे वरिष्ठ पत्रकारों की काफी पुरानी इच्छा थी कि बिल्हा में एक स्वस्थ एवं मजबूत संगठन पत्रकार हित एवं जनहित में कार्य करें सौभाग्य से हमें इस कार्य का जवाबदारी हमें मिली है और हमारे सभी साथियों ने बढ़ चढ़कर इस पर सफलता भी हासिल कर रहे हैं हमें गर्व है कि आसपास क्षेत्र से भी हमारे संगठन में लगातार लोग जुड़ रहे हैं और यह हमारे कार्य करने की शैली को मजबूती प्रदान कर रही है । कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी साथियों ने अपनी-अपनी अहम भूमिका निभाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *