बिल्हा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के उपलक्ष्य में, NHIT द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया : जिसमें-जागरूकता रैली अभियान, कन्या शाला बिल्हा में कॉपी पेन का वितरण, हेमलेट का वितरण और 15 जनवरी 2026 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 तक भोजपुरी टोल प्लाजा में रक्तदान शिविर का कार्यक्रम रखा गया था
भोजपुरी और मुदीपार टोल प्लाजा के सभी स्टाफ ने बड़े ही हर्ष उल्लाश के साथ इस कार्य क्रम के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं से पीड़ित व्यक्तियों की सहायता हेतु रक्त दान अभियान में 50 यूनिट ब्लड का योगदान दिया गया है
इस कार्यक्रम में मुकेश कुमार (पीडी-बिलासपुर) और राजेश्वर सूर्यवंशी (तकनीकी प्रबंधक) (पीआईयू-बिलासपुर) उपस्थित रहे
कार्यक्रम के दौरान, मुकेश कुमार ने सड़क उपयोगकर्ताओं और स्थानीय चालकों से बातचीत की और उनकी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने के महत्व को समझाया। उन्होंने चालकों को हमेशा मानक हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन न चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की सलाह दी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सुरक्षित ड्राइविंग न केवल स्वयं की जान बचाती है बल्कि सड़क पर दूसरों की भी सुरक्षा करती है।
रक्त दानदाताओ और सड़क उपयोगकर्ताओ को उपहार स्वरुप हेलमेट, (Cello) पानी बोतल आदि दिया गया
एनएचआईटी प्रोजेक्ट मैनेजर-दिनेश शाही, निखिल पांडा (सुरक्षा प्रबंधक), नरेश सिंह (प्लाजा मैनेजर), जितेंद्र सिंह (प्लाजा मैनेजर), संजय कुमार (प्लाजा मैनेजर)