Headlines

बिल्हा सहकारी समिति केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ

बिल्हा। बिल्हा सहकारी समिति केंद्र में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री शिवप्रसाद साहू, संस्था प्रबंधक श्री कृष्ण कुमार धुरी, धान खरीदी के नोडल अधिकारी सुश्री निशा यादव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर श्री सनत निषाद की उपस्थिति में किसान जगधर कौशिक से 10 क्विंटल धान की खरीदी की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वंदना जेन्डे, सतीश शर्मा, विष्णु बिंदल, केजु शर्मा, भागवत साहू, जगदीश मेहता, श्यामलाल कोसले, झूला राम साहू, राजेंद्र चलके, अशोक दास मानिकपुरी, तुलसी बघेल, कुमारी कौशिक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।धान खरीदी के शुभारंभ पर किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने किसानों का स्वागत करते हुए कहा कि धान खरीदी केंद्र किसानों की मेहनत और उनकी आर्थिक समृद्धि से जुड़ा महत्वपूर्ण माध्यम है। शासन की समर्थन मूल्य योजना से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त होता है। समिति प्रबंधन ने भी किसानों को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुविधाजनक तरीके से धान खरीदी का आश्वासन दिया। कार्यक्रम ने किसानों में नई उम्मीद और उत्साह का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *