Headlines

शासकीय सूरजमल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिल्हा में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस का आयोजन


बिल्हा स्थित शासकीय सूरजमल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों ने रंगोली, निबंध लेखन, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, गौरवशाली इतिहास एवं प्राकृतिक सुंदरता को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम, प्रदेश की संस्कृति के प्रति सम्मान तथा प्रतिभा और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *