मल्हार चौकी के मुंशी राजपूत पर अपने पद का दुरुपयोग उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग
मस्तुरी ब्लॉक के मल्हार क्षेत्र में भगवान पाली ग्राम पंचायत के गीता राय हत्याकांड का मामला अब एक नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। शादी के महज चार महीने बाद गीता राय की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि उनके जीजा विधेयक जोगी द्वारा उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। गीता राय और सतीश राय ने वर्ष 2025 में विवाह किया था। बताया जा रहा है कि गीता ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए जीजा को जिम्मेदार बताया था। उन्होंने मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन के समक्ष भी बयान दिया था। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब मृतका के पति सतीश राय ने मल्हार चौकी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि चौकी में पदस्थ मुंशी राजपूत उनसे 35 से 40 हजार रुपये तक की अवैध वसूली की जा चुकी है और उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है कि मुझे ₹15000 और दो तुम्हारा जीजा तुम्हारे ऊपर गंभीर आरोप लगा रहा है तुमको मैं इसके से बरी कर दूंगा सतीश ने राजपूत मुंशी नामक व्यक्ति पर भी डराने-धमकाने का आरोप लगाया है सतीश राय का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान हो चुका
हूं और मेरे तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित चौकी की होगी। अब उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और उचित न्याय की मांग की है। सवाल यह है कि आखिर गरीब और पीड़ित परिवारों को न्याय कब मिलेगा?