Headlines

रतनपुर में राशन घोटाले का पर्दाफाश: सरकारी कर्मचारी 6 साल से SHG की कुर्सी पर कब्जा जमाए, गरीब महिलाओं का हक छीनकर PDS दुकान पर एकछत्र राज

रतनपुर / बिलासपुर। ब्रेकिंग।

नगर पालिका परिषद रतनपुर में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहाँ प्राचीन अन्नपूर्णा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान (PDS) पर एक शासकीय कर्मचारी ने कब्जा कर रखा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, समूह की अध्यक्ष शिक्षा विभाग में कार्यरत शासकीय कर्मचारी है। जबकि नियम साफ कहता है कि कोई भी शासकीय कर्मचारी उस समूह के लाभ वाले पद पर नहीं रह सकता जिसे शासकीय सहायता मिलती हो या जो शासकीय कार्य करता हो।

कैसे हुआ खेल?

  • नियम कहता है – SHG की अध्यक्ष कोई गरीब, जरूरतमंद महिला होगी, जिसे सरकार से सहायता मिले
  • हकीकत यह है – 5 से 6 साल से एक ही शासकीय कर्मचारी अध्यक्ष बनी हुई है
  • न चुनाव हुआ, न पद बदला, सिर्फ कुर्सी पर कब्जा जमा कर बैठी रही
  • इसी पद का फायदा उठाकर शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन अपने हाथ में रखा

गरीबों के राशन पर डाका?
जब अध्यक्ष ही सरकारी नौकरी वाली होगी तो गरीब महिलाओं को उसका लाभ कैसे मिलेगा? स्थानीय लोगों का आरोप है कि इससे समूह की भावना खत्म हो गई है और PDS दुकान के जरिए मिलने वाले राशन में भी गड़बड़ी की आशंका बढ़ गई है।

खाद्य विभाग और जिला प्रशासन पर सवाल
यह मामला उजागर होने के बाद भी अभी तक किसी अधिकारी ने कार्रवाई नहीं की है। सवाल उठ रहा है कि आखिर खाद्य विभाग, नगर पालिका और जिला प्रशासन चुप क्यों है? क्या मिलीभगत है?

स्थानीय जनता की मांग है कि इस मामले की तुरंत जांच हो, , दुकान का ऑडिट हो और नियम के अनुसार किसी गरीब महिला को अध्यक्ष बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *